अनुराग कश्यप अपने रियलिस्टिक सिनेमा के लिए जाने जाते हैं
पीयूष मिश्रा ने अनुराग कश्यप के साथ फिल्मों में काम किया है। मगर, बावजूद इसके दोनों के बीच रिश्ते बहुत अच्छे नहीं हैं। हाल ही में खुद पीयूष मिश्रा ने जिक्र किया कि अनुराग कश्यप के साथ उनकी बहुत कम बातचीत है। दोनों के बीच वैचारिक मतभेद हैं। वहीं, उन्होंने इम्तियाज अली के साथ काम करना सहज बताया। एक्टर और सिंगर ने अनुराग कश्यप के साथ अपने ऑनस्क्रीन जटिल रिलेशन पर क्या कहा? जानिए
इम्तियाज अली के साथ इस वजह से करेंगे काम
पीयूष मिश्रा ने हाल ही में शुभंकर मिश्रा के साथ एक बातचीत में अनुराग कश्यप के साथ काम करने को लेकर अनुभव साझा किया। उनसे जब पूछा गया कि एक क्रिएटिव सहयोगी के तौर पर वे इम्तियाज अली और अनुराग कश्यप में से किसे चुनना पसंद करेंगे? इस पर उन्होंने सोचने में ज्यादा समय नहीं लिया और इम्तियाज अली का नाम चुना। उन्होंने कहा, 'मैं इम्तियाज अली को ही चुनूंगा। वह एक बेहतरीन डायरेक्टर हैं और जबर्दस्त स्क्रिप्ट लिखते हैं। उनके साथ काम करने के बाद मुझे बेहद संतुष्टि मिलती है'।
क्या है अनुराग कश्यप की समस्या?
अनुराग कश्यप को लेकर पीयूष मिश्रा ने कहा, 'अनुराग भी ऐसा ही करते हैं। वे अच्छा काम करते हैं। लेकिन, उनकी एक समस्या है। मैं उन्हें कैसे परिभाषित करूं? वह इतनी ज्यादा बातें क्यों करते हैं? वह बेवजह अपना ही नुकसान करते हैं। आपको या तो अपना भला करना चाहिए या फिर किसी दूसरे का, लेकिन वह तो अपने भी बारे में नहीं सोचते। यही उनकी समस्या है'।
पीयूष मिश्रा बोले- 'अब सिर्फ मैं उन्हें गाली देता हूं'
इसी बातचीत में पीयूष मिश्रा ने माना कि उनका और अनुराग कश्यप का आपस में एक प्रोफेशनल रिश्ता है। उन्होंने कहा, 'अगर आप किसी चीज के खिलाफ जा रहे हैं, तो कम से कम उसके कुछ नतीजे तो निकलने चाहिए। असल बात यह है कि उन्हें पता है कि उन्हें कोई नतीजा नहीं मिलेगा, फिर भी वह बहुत कुछ बोलते हैं'। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे उनसे जबर्दस्त विरोध है। हमारी आपस में बमुश्किल ही बात होती है। मैं उनसे ज्यादा देर तक बात नहीं कर पाता, और न ही वे मुझसे। हम आपस में बात नहीं करते, बस फिल्मों के लिए शूटिंग करते हैं। लेकिन हम साथ में अच्छा काम करते हैं। हम दोनों जानते हैं कि हमें क्या चाहिए। वह पहले मुझे गालियां दिया करते थे, लेकिन अब सिर्फ मैं ही उन्हें गालियां देता हूं'।

स्मार्ट गवर्नेंस की मिसाल बना जबलपुर, पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
कुदरत का 'डबल रोल': कहीं सूरज उगल रहा आग, तो कहीं बादलों ने थामी बागडोर
मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी का शिकंजा, करीबियों के घर भी रेड
सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
रेलवे की लापरवाही उजागर, बीच रास्ते रुकी मालगाड़ी से लगा जाम
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ