मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
रायपुर : ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी मल्हार के लिए बुधवार का दिन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बन गया। यहां छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की 629वीं शाखा तथा बिलासपुर जिले की 37वीं शाखा का शुभारंभ किया गया। नई शाखा खुलने से अब मल्हार और आसपास के गांवों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूसरे शहरों या कस्बों का रुख नहीं करना पड़ेगा। किसानों, महिलाओं, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, छोटे व्यापारियों और आम ग्रामीणों को बचत, ऋण, सरकारी योजनाओं की राशि, पेंशन तथा डिजिटल बैंकिंग जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
शाखा का उद्घाटन बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार सिंह राजपूत, कॉर्पाेरेट कार्यालय से श्रीनिवास, वरिष्ठ प्रबंधक (परिचालन) दिनेश कुमार चौहान, सामान्य बैंकिंग प्रभारी राहुल कुमार शर्मा, शाखा प्रबंधक धीरज कुमार, कार्यालय सहायक यश गुप्ता, शिक्षक शेष नारायण गुप्ता, अवधेश कुमार, लक्ष्मी वस्त्रालय के संचालक नरेन्द्र कुमार, सत्य राय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अरोरा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक सुलभ बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना बैंक की प्राथमिकता है। उन्होंने बैंक की विभिन्न बचत एवं ऋण योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि नई शाखा क्षेत्र के आर्थिक विकास और वित्तीय लेनदेन को नई गति देगी। उन्होंने साइबर सुरक्षा पर भी विशेष जोर देते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से सावधान रहें।
ग्रामीणों ने भी नई शाखा के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया। उनका कहना था कि अब बैंकिंग कार्यों के लिए समय और धन दोनों की बचत होगी तथा गांवों में आर्थिक गतिविधियों को भी नई मजबूती मिलेगी।

कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना