यूट्यूबर एल्विश यादव ने सूरत में खेली जबरदस्त होली
यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव के लिए बीता एक हफ्ता अच्छा नहीं गया था। रेव पार्टी में सांप की सप्लाई करने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था, जिसके कुछ दिन बाद उन्हें रिहाई भी मिल गई। जेल से छूटने के बाद एल्विश ने सूरत में होली मनाई। यहां से उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
एल्विश यादव रविवार को गुजरात के सूरत पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर होली खेली। एयरपोर्ट पर ही उन्हें देखने के बाद सेल्फी के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी। यूट्यूबर को अपने बीच देख लोग उनके साथ एक फोटो लेने के लिए भी भीड़ उमड़ पड़ी। एल्विश यहां एक इवेंट के लिए आए थे, जहां उन्होंने जमकर होली खेली। इसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
'दिल पे मारो गुलाल'
एल्विश ने होली वाली सेल्फी शेयर करते हुए सभी को इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ उन्होंने सूरत में मनाई गई होली की एक झलक भी दिखाई, जिसमें भारी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आ रही है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दिल पे मारो गुलाल।'
इसके पहले एल्विश ने एक्स प्लेटफॉर्म पर सभी को होली की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'आप सभी को होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं रंगो का यह त्यौहार आपके जीवन में खुशियों के रंग भर दे। हरि कृपा से अधर्म पर धर्म की विजय होनी निश्चित होती है शुभ होली!'
फैंस ने जताई खुशी
एल्विश की रिहाई और उनके दिल खोलकर होली खेलने को देख फैंस ने खुशी जताई है। उन्होंने भी उन्हें होली की बधाई देते हुए कामना की कि वह आगे किसी भी कंट्रोवर्सी का हिस्सा नहीं बनें।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही