आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने पर युवक गिरफ्तार
खरगोन । जिले के ऊन थाना क्षेत्र के केली में इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने पर वर्ग विशेष के एक युवक को गिरफ्तार किया है।आरएसएस के पदाधिकारियों की शिकायत पर कार्रवाई हुई है।
पुलिस गांव पहुंची तो भीड़ जमा हो गई
टीआई लक्ष्मण सिंह लौवंशी के अनुसार बुधवार को सुबह 9 बजे 28 वर्षीय फैजान पुत्र निजाम युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस जैसे ही गांव पहुंची तो भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ लोग उसके बचाव में भी आ गए। पुलिस ने उन्हें हटाया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
आरएसएस पदाधिकारियों ने की थी शिकायत
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को आरएसएस संगठन के पदाधिकारियों ने शिकायत में बताया कि फैजान ने मोबाइल पर चैटिंग में हिंदू धर्म के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। इस चैटिंग का स्क्रीन शाट लेकर शिकायत की गई है।इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
युवती से चैटिंग, वायरल के बाद गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार फैजान ने किसी युवती से चैटिंग की है। इस चैटिंग में फैजान ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। युवती ने इसका स्क्रीन शाट लेकर रिकार्डिंग की और वायरल कर दी।वायरल के बाद आरएसएस के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस को शिकायत की गई।

आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय प्रशासन की निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की प्रतिबद्धता
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह