वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप: छत्तीसगढ़ की टिकेश्वरी ने लहराया तिरंगा, भारत को मिला कांस्य पदक
वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टिकेश्वरी साहू ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। अंटालिया (टर्की) में आयोजित वैश्विक प्रतियोगिता मेें टिकेश्वरी साहू और अरुणाचल की पनि मंजू ज़ोराम की भारतीय महिला टीम प्रथम चार स्थान के मुकाबले में उतरी और और अंकों के आधार पर भारत के लिए कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।
टिकेश्वरी छत्तीसगढ़ की एकमात्र खिलाड़ी
इससे पहले टिकेश्वरी ने व्यक्तिगत इवेंट में 9वां स्थान प्राप्त किया था। वहीं, भारतीय पुरुष टीम भी कांस्य पदक जीतने में सफल रही। वर्ल्ड चैंपियनशिप में 13 सदस्यीय भारतीय टीम ने हिस्सा लिया, जिसमेें टिकेश्वरी छत्तीसगढ़ की एकमात्र खिलाड़ी शामिल थी।
मजदूर माता की पितृविहीन पुत्री टिकेश्वरी साहू को विश्व म्यू थाई चैंपियनशिप अंटालिया जाने के लिए आवश्यक आर्थिक मदद मदद गोदावरी इस्पात के अभिषेक अग्रवाल ने की, जिसके सहयोग से प्रदेश की खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखा सकी।
इसके अलावा दंतेवाड़ा कलेक्टर, गुजराती शिक्षण संघ ने उसके टर्की आने-जाने के व्यय को स्वीकृत प्रदानकर अहम मदद की। टिकेश्वरी को भारतीय टीम के लिए पदक जीतने पर छत्तीसगढ़ यूथाई संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित
करोड़ों के बजट पर CAG का शिकंजा, अप्रयुक्त राशि को लेकर उठे सवाल
भोजपुरी सुपरस्टार पर मलाइका का रिएक्शन वायरल, 'बहुत ही घिनौनी हरकत है' बयान सुर्खियों में
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर