महिलाओं ने शराब का स्टॉक नष्ट किया
मंदसौर । शहर से ढाई किमी दूर स्थित जग्गाखेड़ी गांव में चेतावनी के बाद भी रहवासी इलाके से शराब की दुकान नहीं हटाई तो शुक्रवार शाम महिलाओं ने हंगामा कर दिया। हाथों में लट्ठ लेकर महिलाएं शराब दुकान पर पहुंचीं। शराब पी रहे करीब 150 से ज्यादा लोगों और दुकान के स्टॉक किया तबह। आक्रोशित महिलाओं ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ करते हुए शराब का अधिकांश स्टॉक नष्ट कर दिया। इस दौरान 15 से ज्यादा दो और चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ भी की। एक बाइक में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। मंदसौर शहर में शराबबंदी के बाद आसपास के क्षेत्रों की दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं। जग्गाखेड़ी में भी मेन रोड व रहवासी इलाके में शराब दुकान खोलने पर सरपंच समेत ग्रामीणों ने आबकारी विभाग से शिकायत की थी। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे शराब की दुकान के आसपास भीड़ बढ़ने लगी तो महिलाओं का सब्र टूट गया। करीब 70 से ज्यादा महिलाओं और ग्रामीणों ने दुकान में तोड़फोड़ कर मंदसौर मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाओं का कहना है कि रहवासी इलाके में शराब की दुकान खोलने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं।

सैकड़ों साल पुरानी कब्र ने खोले इतिहास के नए राज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Q1 नतीजों से Nestle India को मिला बूस्ट, ₹959 करोड़ के मुनाफे के बाद चढ़ा शेयर
रिश्तों का सबसे खौफनाक अंत! जिन बेटों के लिए की प्रार्थना, उन्हीं ने मां-बाप की ले ली जान
छात्र आंदोलन पर नसीरुद्दीन शाह का तीखा रिएक्शन, दिल्ली पुलिस पर साधा सीधा निशाना
पीएम मोदी से शरद पवार की मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाएं तेज
हॉलीवुड की उभरती स्टार केली हॉटल का सड़क हादसे में निधन, 18 साल की उम्र में टूटा सपना
शारदा उफान पर, लखीमपुर खीरी में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें; कई गांव टापू में तब्दील
संसद परिसर से सदन तक घमासान, हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही रोकी गई
भारत-जिम्बाब्वे T20 से पहले जानें हरारे की पिच का हाल, टॉस जीतकर क्या होगा सही फैसला?