25 या 26 कब मनाई जाएगी होली
होली का त्योहार देशभर में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है. अब इस त्योहार की धूम विदेश में भी देखने को मिलती है. काशी की परंपरा के अनुसार हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है. इस बार होली की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई हैं. आप भी होली की तारीख को लेकर कन्फ्यूज हैं तो आज ही अपना कन्फ्यूजन दूर कर लीजिए.
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि फाल्गुल शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भद्रा रहित मुहूर्त में होलिका दहन होता है. चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होली मनाई जाती है. इस बार दो दिन पूर्णिमा होने के कारण पंचांग में दो अलग-अलग तिथि को होली मनाने की बात सामने आ रही है.
26 मार्च को देशभर में होली!
संजय उपाध्याय ने बताया कि ऋषिकेश और अन्नपूर्णा पंचांग में इस बात का उल्लेख है कि काशी में 25 मार्च को होली मनाई जाएगी. जबकि काशी के अलावा दूसरे सभी जगहों पर 26 मार्च को होली होगी. हालांकि होलिका दहन देश भर में 24 मार्च के मध्यरात्रि में ही होगा. क्योंकि रात्रि में भद्रा रहित पूर्णिमा तिथि में ही होलिका दहन का विधान है. 24 मार्च को रात 10 बजकर 27 मिनट के बाद भद्रा समाप्त हो जाएगा. जिसके बाद होलिका दहन किया जा सकेगा.
चौसट्टी देवी यात्रा के दिन काशी में होली
काशी में होलिका दहन के दूसरे दिन चौसट्टी देवी योगिनी यात्रा निकाली जाती है. इस बार यह यात्रा 25 मार्च को निकाली जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चौसट्टी देवी योगिनी यात्रा के दिन ही काशी में होली मनाई जाती है. इसलिए 25 मार्च को ही काशी में होली मनाई जाएगी. जबकि बाकी जगहों पर 26 मार्च को होली मनाई जाएगी.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही