वारबर्ग पिन्कस ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेची
नई दिल्ली । निजी इक्विटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वारबर्ग पिन्कस ने खुले बाजार लेनदेन के जरिये निजी क्षेत्र के ऋणदाता आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में अपनी पूरी 2.25 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,195 करोड़ रुपये में बेच दी। वारबर्ग पिन्कस ने बीएसई में अपने सहयोगी क्लोवरडेल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के माध्यम से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर बेचे। बीएसई के पास उपलब्ध थोक सौदे के आंकड़ों के अनुसार क्लोवरडेल इन्वेस्टमेंट ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 15.88 करोड़ से अधिक शेयर बेचे। शेयरों का निपटान औसतन 75.24 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया गया। इससे यह सौदा 1,195.21 करोड़ रुपये होता है। दिसंबर 2023 तक वारबर्ग पिन्कस के पास अपनी सहयोगी के माध्यम से मुंबई मुख्यालय वाले आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 2.25 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर खरीदने वालों की जानकारी नहीं मिल पाई है। गुरुवार को बीएसई पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर 3.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.39 रुपये पर बंद हुआ।

गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम