शादी के एक महीने बाद नए घर में शिफ्ट हुई वृशिका मेहता
टीवी एक्ट्रेस वृशिका मेहता ने बीते महीने दिसंबर में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया से शादी रचाई है। सोशल मीडिया पर इस कपल की वेडिंग की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए थे।
वहीं अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे वृशिका मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने नए घर की एक झलक दिखाई है, जिसमे वह पति के साथ रहने वाली हैं।
वृशिका मेहता ने की नए घर में पूजा
शादी के करीब एक महीने बाद वृशिका मेहता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नए घर का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने घर में रीति-रिवाजों के साथ गृह प्रवेश करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "नई शुरुआत"। इस कपल ने अपनी शादी के बाद एक नया अपार्टमेंट खरीदा है और ये दोनों इसमें शिफ्ट भी हो चुके हैं।
एक्ट्रेस ने करवाया होम टूर
इसी वीडियो में वृशिका मेहता और सौरभ घेडिया ने अपने नए घर का होम टूर भी करवाया। घर के इंटीरियर की बात करें तो मिनिमलिस्टिक डिजाइन से काफी सुंदर लग रहा है। एक्ट्रेस ने अपना किचन और लिविंग एरिया भी दिखाया।
एक्ट्रेस का टीवी करियर
वृशिका मेहता ने शो आसमां से आगे अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह दिल दोस्ती डांस से काफी पॉपुलर हुई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वृशिका ने शो इश्कबाज , ये तेरी गलियां और ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी काम किया।
तो वहीं एक्ट्रेस के पति सौरभ टोरंटो बेस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। एक इंटरव्यू में वृशिका ने बताया था कि, सौरभ से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद