वीरेंद्र सहवाग ने इस खिलाड़ी के लिए कही बड़ी बात......
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय स्पिनर्स का दबदबा रहा। इंग्लैंड की दूसरी पारी में स्पिनरों ने मिलकर 10 विकेट निकाले। अश्विन ने जहां पांच विकेट चटकाए। वहीं, कुलदीप यादव को चार विकेट मिले। एक विकेट रविंद्र जडेजा के नाम रही।
भारत के लिए इस मैच में कुलदीप यादव और आर अश्विन ने अपना कहर बरपाया। मैच के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कुलदीप की जमकर तारीफ की। सहवाग का कहना है कि कुलदीप भारत के सबसे कम हाइप किए जाने वाले क्रिकेटर हैं।
सहवाग ने कही बड़ी बात
वीरेंद्र सहवाग ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, जब हाइप की बात आती है तो सबसे कम प्रचारित खिलाड़ियों में से एक हैं कुलदीप यादव। वे कई सालों से अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं। लेकिन उसे कभी भी उतना प्रचारित नहीं किया गया। कभी कोई ऑनलाइन फैंन क्लब या लोग नहीं मिले। उसे जितना श्रेय और प्रचार मिला उससे कहीं अधिक वह श्रेय का हकदार है।
बल्लेबाजी में भी दिखा चुके हैं दम
बता दें कि भारत की पहली पारी के दौरान संकट में घिरी भारतीय पारी को ध्रुव जुरेल के साथ मिलाकर संभाला था। दोनों के बीच 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई थी। कुलदीप ने 131 गेंद का सामना करते हुए 28 रन का योगदान दिया था। इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी में गजब की गेंदबाजी की।
सीरीज में ले चुके हैं अब तक 8 विकेट
कुलदीप ने 15 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिए। एक तरफ जहां अश्विन ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को झकझोरा तो कुलदीप ने ध्वस्त करने का काम किया। कुलदीप ने कप्तान बेन स्टोक्स और जैक क्रॉली को पहले बोल्ड किया। उसके बाद टॉम हार्टली और ओली रॉबिन्सन का शिकार किया। कुलदीप यादव अब तक इस सीरीज में 8 विकेट चटका चुके हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही