विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाई पकड़
विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक बॉक्स ऑफिस पर एड़ी- चोटी का दम लगा रही है। रिलीज के बाद ओपनिंग वीकेंड पर ही क्रैक को झटका लगा। वहीं, मंडे टेस्ट में तो फिल्म की सांस फूलने लग गई। हालांकि, अब क्रैक ने मामला संभालने की पूरी कोशिश की है।
वर्क डेज पर ज्यादातर फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ता है। ऐसा ही हाल विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक का भी है।
बिजनेस ने दिया झटका ?
क्रैक कुछ दिनों पहले 23 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म में एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें विद्युत जामवाल ने बस्ती में रहने वाले शख्स का किरदार निभाया है। फिल्म को लेकर एक्टर ने कई दिनों तक जबरदस्त प्रमोशन भी किया, लेकिन शायद दर्शकों को लुभा नहीं पाए, क्योंकि बिजनेस रिपोर्ट कुछ खास अच्छी नहीं रही।
कैसी रही क्रैक की ओपनिंग ?
क्रैक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ के साथ खाता खोला। वहीं, दूसरे दिन कमाई 2.15 और तीसरे दिन 2.30 करोड़ रही। इसके साथ ही ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म सिर्फ 8 करोड़ के करीब कलेक्शन कर पाई।
मंगलवार को नहीं गिरने दिया बिजनेस
क्रैक का असली इम्तिहान सोमवार को हुआ। मंडे टेस्ट में फिल्म का बिजनेस गिरकर धड़ाम हो गया। क्रैक ने 26 फरवरी को सिर्फ 1 करोड़ कमाए। वहीं, मंगलवार की बात करें, तो फिल्म ने बिजनेस पर थोड़ा लगाम लगाने की कोशिश की। रिपोर्ट के अनुसार, 27 फरवरी को भी क्रैक ने 1 करोड़ कमाए। इसके साथ ही रिलीज के 5 दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10.70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
कैसी है 'क्रैक' की स्टारकास्ट ?
क्रैक की स्टार कास्ट की बात करें, तो फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ अर्जुन रामपाल, एमी जैक्सन और नोरा फतेही लीड रोल में हैं। फिल्म का डायरेक्शन आदित्य दत्त ने किया है, जबकि प्रोड्यूस एक्शन हीरो फिल्म्स एंड पीजे पिक्चर्स, विद्युत जामवाल और पराग सांघवी ने किया है। वहीं आदी शर्मा और आदित्य चौकसी क्रैक के को-प्रोड्यूसर्स हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने 'क्रैक' को प्रेजेंट किया है।

कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते