विक्की कौशल ने की रश्मिका मंदाना की तारीफ, एक्ट्रेस के लिए कही ये बात.....
'एनिमल' मूवी ब्लॉकबस्टर होने के बाद एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अब जल्द विक्की कौशल के साथ पीरियड एक्शन फिल्म 'छावा' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया और इसके बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके फिल्म के कलाकारों और क्रू मेंबर्स का आभार जताया। इसके जवाब में एक्टर ने भी एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस को प्रेरणा बताया।
विक्की कौशल को बताया जेंटलमैन
रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर 'छावा' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के क्रू, कलाकार, कहानी, सेट, डायलॉग सबके बारे में पोस्ट किया। अपनी स्टोरी में रश्मिका ने विक्की कौशल की भी तारीफ की।
एक्ट्रेस ने विक्की को महाराज कहते हुए लिखा, 'आपके साथ काम करना बहुत खुशी की बात है। आप बहुत अच्छे और दयालु हैं। आप जेंटलमैन है। मैं हमेशा आपके लिए अच्छे की कामना करूंगी। मां ने तुम्हें प्रणाम कहने को कहा है'।
विक्की ने रश्मिका को बताया प्रेरणा
इसके बाद सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल ने भी रश्मिका के पोस्ट का जवाब दिया। विक्की ने लिखा, 'नीं येन्नने उलिया? पूरा सेट आपकी गर्मजोशी और ऊर्जा को बेहद मिस कर रहा है। लोग यह नहीं जानते कि आपके बुरे दिनों में जो मुस्कान होती है, वह अधिकांश लोगों के सबसे अच्छे दिनों में होने वाली मुस्कान से बड़ी और बेहतर होती है। प्रमुख प्रेरणा। हमारी येसुबाई बनने के लिए धन्यवाद और आंटी के प्रति मेरा भी आभार। ओह वैसे भी अब आप क्या सोच रहे हैं'।
छावा में किसका किरदार निभा रहे हैं विक्की
'जरा हटके जरा बचके' के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ही फिल्म 'छावा' का निर्देशन कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में विक्की कौशल शिवाजी के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, रश्मिका येसुबाई की भूमिका में नजर आएंगी।

महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद