विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की तारीफ, कहा.....
साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान की फिल्म 'चंदू चैंपियन' रिलीज के बाद से ही चर्चा में हैं. फिल्म में लीड रोल में कार्तिक आर्यन हैं. जिन्होंने इस फिल्म के लिए खूब पसीना बहाया है. फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर भी ये ठीक-ठाक परफॉर्म करती दिखी है. ये फिल्म भारत के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर पर बनी है. जिसमें ये रोल कार्तिक आर्यन ने ही निभाया है.
अब कार्तिक आर्यन की परफॉर्मंस और कबीर खान के डायरेक्शन को लेकर बॉलीवुड के प्यारे कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने रिएक्ट किया है. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जोड़ी ने भी फिल्म के लिए अपना प्यार जताया है, उन्होंने फिल्म की एंटरटेंग कहानी की भी सराहना की है.
कैटरीना कैफ को कैसी लगी 'चंदू चैंपियन'
कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है , 'कबीर... फिल्म बहुत पसंद आई, आप एक बहुत ही खूबसूरत स्टोरी टेलर हैं. आपने एक इंस्पायर करने वाली कहानी को पर्दे पर दिखाया है. जिस तरह आपने इसमें जान फूंकी है, यह देखकर मैं बहुत इमोशनल हो गई. आपने कितनी खूबसूरती से यह फिल्म बनाई है और कार्तिक आर्यन और सभी कास्ट ने इतना आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस दी है.'
'चंदू चैंपियन' पर विक्की कौशल क्या बोले
वहीं, विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'फिल्म देखकर बहुत मजा आया! कमाल की कहानी है कबीर सर. यह आपको इमोशनल करती है, इंस्पायर करती है, आपको एंटरटेन करती है. शानदार काम कार्तिक आर्यन चमकते रहो भाई..'
'चंदू चैंपियन' कब आई
'चंदू चैंपियन' फिल्म की बात करें तो इसे साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 14 जून 2024 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन