वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन को मिलेगी ट्रेवलेटर सुविधा
वाराणसी । कैंट रेलवे स्टेशन,वाराणसी पर जल्द ही ट्रैवलेटर की सुविधा मिलेगी, यानी की पलक झपकते ही यात्री एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर बिना चले ही पहुंच जाएंगे। शुरुआती दौर में वाराणसी कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच को प्लेटफार्म नंबर 10और 11 से जोड़ने के लिए लगभग 1 किलोमीटर लंबा ट्रैवलेटर ट्रैक बिछेगा। ट्रैवलेटर ट्रैक की सुविधा देश के गिने - चुने एयरपोर्ट पर उपलब्ध है। ट्रैवलेटर एस्केलेटर जैसे स्वचालित सिस्टम होता है।एक्सकेलेटर ऊंचाई से नीचे या नीचे से ऊपर की ओर जाता है, जब कि ट्रैवलेटर समान सतह पर आगे बढ़ते जाता है। दोनों उपकरण इलेक्ट्रिक मोटर स्वचालित सिस्टम से जुड़े होते हैं। ट्रैवलेटर लगभग 2 से 3 किलोमीटर की दूरी तक बिछाया जा सकता है। ट्रैवलेटर पर यात्री अपने सामान के साथ ही एक्सीलेटर जैसे एक स्थान से दूसरे स्थान और प्लेटफार्मों पर स्थानांतरित हो सकते हैं। ट्रैवलेटर का प्रयोग इस समय देश के चुनिंदा स्टेशनों पर हो रहा है।
कैंट स्टेशन पर कई अद्भुत और चौकाने वाली सुविधायें देखने को मिलेगी
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में कैंट स्टेशन पर कई अद्भुत और चौकाने वाली सुविधायें देखने को मिलेगी, जो देश के किसी भी रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध नहीं होंगी। यह स्टेशन एनएसजी -वन सुविधा की रैंक प्राप्त कर लिया है जो अब तक 6-7 रेलवे स्टेशनों को ही प्राप्त हुआ है। यह इसलिए संभव हो सका है कि यह स्टेशन सालाना 560 करोड रुपए की कमाई करके देश के बड़े चुनिंदा रेलवे स्टेशनों की श्रेणी में अपना नाम दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि ट्रेवलेटर की गति 7 कि मी प्रति घंटा होती है।

सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते