यूपी की सियासत गरमाई, सीएम योगी से मिले राजा भैया
लखनऊ । राजा भैया के सीएम योगी से मिलने के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। हालांकि सपा की ओर उनका झुकाव होने के बावजूद राजा भैया ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष से भी मुलाकात की है। इसलिए यहां की राजनीति में बड़ा बदलाव होता दिख रहा है। एक ओर जहां लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी- कांग्रेस गठबंधन फाइनल हो गया है। वहीं, राज्यसभा चुनाव को लेकर भी प्रदेश की राजनीति में बदलाव हो गया है। प्रदेश की सियासी हलचल काफी गरमा गई है। सूत्रों का दावा है कि इस गठबंधन के ऐलान के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से मुलकात हुई है। यह मुलाकात सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से राजा भैया की मुलाकात के 24 घंटे के भीतर हुई है। सपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद राजा भैया का झुकाव सपा की ओर होता दिख था। हालांकि, अब सीएम योगी से मुलाकात के बाद देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से भी उनकी मुलाकात हुई है।
हालिया जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राजा भैया के आवास पर पहुंच कर मुलाकात की है। इस दौरान सीएम योगी के ओएसडी श्रवण बघेल के भी मौजूद रहने का दावा किया जा रहा है। राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं और राजा भैया की मुलाकात की सूचना है। इससे पहले मंगलवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी राजा भैया से मुलाकात करने पहुंचे थे। राजा भैया बुधवार की शाम को सीएम योगी से मिले थे। यहां गौरतलब है कि भाजपा राज्यसभा चुनाव के लिए आठवीं सीट पर जीत की कवायद में जुटी हुई है। यूपी में 10 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की 7 और सपा की 3 सीटों पर जीत तय मानी जा रही थी। इसी बीच भाजपा ने संजय सेठ के रूप में आठवां प्रत्याशी चुनाव में उतार दिया।

मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई