सलमान खान का UK के सांसद ने किया लंदन में ग्रैंड वेलकम
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने दबंग अंदाज और दमदार अदाकारी के लिए अक्सर ही लाइमलाइट में छाए रहते हैं. लेकिन बीते कुछ दिनों से सलमान खान अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोली चलने और सिक्योरिटी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. घर के बाहर फायरिंग इंसीडेंट के बाद सलमान खान लंदन पहुंच गए हैं. जहां से भाईजान की लेटेस्ट फोटो सामने आई हैं. सलमान खान के साथ यूके के सांसद बैरी गार्डिनर ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और कैप्शन में 'टाइगर जिंदा है' लिखा है.
यूके के सांसद से मिले सलमान खान
यूके के सांसद बैरी गार्डिनर ने X (ट्विटर) पर सलमान खान के साथ Wembley स्टैडियम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में सलमान खान ब्लैक कलर की टी-शर्ट, जैकेट, जींस और डार्क सनग्लासेस पहने नजर आ रहे हैं. फोटोज के साथ यूके सांसद ने कैप्शन भी लिखा है- 'टाइगर जिंदा है और लंदन में है.' सलमान खान और यूके सांसद बैरी गार्डिनर की फोटोज सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं, जिनपर नेटीजन्स जमकर कमेंटबाजी कर रहे हैं.
फायरिंग इंसीडेंट के बाद जमकर नजर आ रहे सलमान खान
सलमान खान अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग इंसीडेंट के बाद छिपकर नहीं बैठे हैं. बल्कि वह एक के बाद एक पब्लिक अपीयरेंस दे रहे हैं. सलमान खान पिछले हफ्ते अपने बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म रुसलान और संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी के प्रीमियर पर भी नजर आए थे. फिल्मों के प्रीमियर से पहले सलमान खान एक इवेंट के लिए दुबई भी गए थे. बता दें, सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को कई राउंड गोलियां चली थीं, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी.

विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
बजट से पहले महंगाई पर घिरी सरकार, महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई