मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को गोली लगी
फिरोजाबाद जिले के टूण्डला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात टूण्डला पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े है। एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। दोनों अभियुक्तों पर विभिन्न थानों में लूट,डकैती के कई मामले दर्ज है। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने एटा जनपद के रहने वाले जितेन्द्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह के साथ 10 मई को लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर चंडिका गांव के पास इन बदमाशों की घेराबंदी की तो इन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जबाबी फायरिंग में गोपाल कृष्ण निवासी गांव बगदा थाना ताजगंज आगरा को गोली लगी है जबकि अनीश निवासी आगरा को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम