Travis Head ने रच दिया इतिहास
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने WTC के इतिहास में एक खास उपलब्धि हासिल की। शुक्रवार, 27 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान हेड ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। वह WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।
ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच में 159 रन से रौंद कर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बारबाडोस में खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। मैच तीसरे दिन के पहले सत्र में ही खत्म हो गया और विजेता मिल गया।
ऑस्ट्रेलिया को मिडिल ऑर्डर ने संभाला
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 180 रन पर सिटम गई थी। इसके जवाब में वेस्टइंडीज 190 रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 300 का आंकड़ा छुआ। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को 141 रन पर समेट दिया। एक तरफ जहां तेज गेंदबाज कहर ढह रहे थे तो वहीं, ट्रेविस हेड अपना काम चुपचाप कर रहे थे।
हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दोनों पारियों में अर्धशतकीय पारी खेली। पहली पारी में हेड ने 59 तो दूसरी पारी में 61 रन बनाए। उनकी इन पारियों की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इसे हासिल करते ही ट्रेविस हेड ने इतिहास रच दिया।
हेड ने चुपचाप किया अपना काम
वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार (10) प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। हेड ने यह उपलब्धि मात्र 50 टेस्ट मैच में हासिल की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर बेन स्टोक्स मौजूद हैं। टॉप-10 में केवल रवींद्र जडेजा का नाम शामिल है। जडेजा ने चार बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है।
WTC में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब जीतने वाले खिलाड़ी
10- ट्रेविस हेड (50 मैच)
5 – बेन स्टोक्स (54 मैच)
5 – जो रूट (65 मैच)
4 – हैरी ब्रूक (22 मैच)
4 – रवींद्र जडेजा (40 मैच)
4 – उस्मान ख्वाजा (41 मैच)
4 – स्टीव स्मिथ (53 मैच)
4 – एम लाबुशेन (53 मैच

पेट लवर्स के भड़कने के बाद तलवार से हमले का आरोप
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
प्रेम प्रसंग के आरोपों के बीच युवक ने लगाए गंभीर आरोप
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट