गिप्पी ग्रेवाल और जैस्मीन भसीन की फिल्म 'वॉर्निंग 2' का ट्रेलर हुआ जारी
गिप्पी ग्रेवाल की पंजाबी फिल्म 'वॉर्निंग 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में बदले का खूनी खेल नजर आ रहा है। फिल्म 'वॉर्निंग 2' वर्ष 2021 में आई सस्पेंस और एक्शन से भरपूर 'वॉर्निंग' की अगली कड़ी है। सीक्वल में भी एक्शन का धमाकेदार डोज दर्शकों को देखने को मिलेगा, ट्रेलर देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है। ये फिल्म 2 फरवरी 2024 को रिलीज होगी। इसमें जैस्मीन भसीन भी हैं।
'एनिमल' की टक्कर का एक्शन?
फिल्म 'वॉर्निंग 2' का ट्रेलर आज शनिवार को जारी किया गया है। इसमें एक्शन, गोलीबारी और खून-खराबा भरपूर है या कहें कि 'एनिमल' की टक्कर का है। रिलीज के साथ इसने फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। ट्रेलर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शक इस फ्रेंचाइजी का इतनी बेसब्री से इंतजार क्यों कर रहे हैं। ट्रेलर में बदले की एक दिलचस्प कहानी की झलक देखने को मिली है।
एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का
बेशक ट्रेलर में एक्सन सीन्स की भरमार है। मगर, बीच-बीच में कॉमेडी सीन भी पर्याप्त हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि 'वॉर्निंग 2' के रूप में दर्शकों को एक्शन और कॉमेडी का धांसू कॉम्बो मिलने वाला है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल लीड रोल में हैं। इसके साथ वे फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। फिल्म की पटकथा भी उन्होंने लिखी है।
गिप्पी ने जताई खुशी
ट्रेलर को लेकर गिप्पी ग्रेवाल ने अपनी खुशी जताते हुए कहा, 'ये हमारे लिए बेहद खुशी का क्षण है। मेरे और 'वॉर्निंग 2' के निर्माण से जुड़े हम सभी बेहद उत्साहित हैं। आखिरकार ट्रेलर जारी हो गया है और इसे जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। हमें उम्मीद है कि ऐसा ही प्यार हमारी फिल्म को भी मिलेगा। यह फिल्म सारेगामा इंडिया के यूडली फिल्म्स और हम्बल मोशन पिक्चर्स द्वारा सह-निर्मित है। गिप्पी और जैस्मीन के अलावा फिल्म में राहुल देव, प्रिंस कंवलजीत सिंह और रघवीर बोली भी नजर आएंगे।

महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद