विराट कोहली की जगह टीम इंडिया से जुड़ा ये बल्लेबाज
इंग्लैंड टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर है. पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. सीरीज से पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने निजी कारणों से पहले दो मैचों से हटने का फैसला लिया. अब उनकी जगह बल्ले से आग उगल रहा रजत पाटीदार को स्क्वॉड से जोड़ा गया है. बता दें कि रजत पाटीदार हाल ही में इंडिया ए के लिए खेलते हुए इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ दो शतक जड़ चुके हैं. उन्होंने 5 दिन में दो शतक ठोककर टीम इंडिया में एंट्री की दावेदारी पेश की थी और अब उन्हें स्क्वॉड में जगह भी मिल गई है.
कोहली नहीं खेलेंगे पहले दो टेस्ट
विराट कोहली ने व्यक्तिगत कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दो टेस्ट से हटने का फैसला लिया है. कोहली ने इसके लिए टीम मैनेजमेंट से अनुरोध किया था, जिसका उन्हें समर्थन मिला. BCCI ने एक स्टेटमेंट में लिखा, 'बीसीसीआई उनके फैसले का सम्मान करता है और बोर्ड व टीम प्रबंधन ने स्टार बल्लेबाज को अपना समर्थन दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज में सराहनीय प्रदर्शन करने के लिए टीम के बाकी सदस्यों की क्षमताओं पर भरोसा है. बीसीसीआई, मीडिया और फैंस से अनुरोध करता है कि वे इस दौरान विराट कोहली की गोपनीयता का सम्मान करें और उनके व्यक्तिगत कारणों पर अटकलें लगाने से बचें. भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट सीरीज में आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए फोकस रहना चाहिए.'
पाटीदार को मौका
30 साल के बल्लेबाज रजत पाटीदार को पहले दो टेस्ट से के लिए भारतीय स्क्वॉड से जोड़ा गया है. उनका हालिया फॉर्म देखें तो वह बल्ले से आग उगल रहे हैं. उन्होंने पिछले हफ्ते अहमदाबाद में इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ 151 रन बनाए थे. इससे 4 दिन पहले इसी टीम के खिलाफ ही उन्होंने अभ्यास मैच में 111 रन की पारी खेली थी. वह पिछले साल के अंत में भारत ए टीम के साथ साउथ अफ्रीका के दौरे पर भी थे. हालांकि, उनका अभी तक डेब्यू नहीं हुआ है. देखने वाली बात यह होगी कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं.
पुजारा को नहीं मिला जगह
कोहली के दो टेस्ट मैचों से हटने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि चेतेश्वर पुजारा की टीम में वापसी हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. उनकी जगह पाटीदार को मौका मिला है. बता दें कि पुजारा रणजी ट्रॉफी 2024 में कमाल के फॉर्म में हैं. उन्होंने सीजन के पहले ही मैच में दोहरा शतक ठोका था. इसके बाद भी उनके बल्ले से अच्छी पारियां देखने को मिली हैं. पुजारा हाल ही में हुई साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे.

मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई