राजस्व मंत्री ने अस्पताल पहुँचकर घायलों से की मुलाक़ात
रायपुर : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा आज जिला अस्पताल बलौदाबाजार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसे पीड़ितों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ितों के बेहतर चिकित्सा प्रबंधन करने संबंधी निर्देश चिकित्सकों को दिए।
इस दौरान राजस्व मंत्री वर्मा आकाशीय बिजली से आहत पीड़ितों से घटना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी लेने के साथ-साथ वहां पीड़ितों के उपस्थित परिजनों से चर्चा कर चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज की व्यवस्था करने आश्वस्त किया। उन्होंने आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर गहरी संवेदना व्यक्त की।मृतक प्रतीक कोसले के घर पहुँचकर मंत्री वर्मा ने उनके परिजन को आरबीसी 6(4) के तहत दी जानी वाली सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
गौरतलब है कि बीते गुरुवार क़ो अपरान्ह में बारिश होने के दौरान बलौदाबाजार तहसील के ग्राम पहंदा में पुराना आंगनबाड़ी भवन के पास बारिश से बचने के लिए प्रतीक कोसले एवं 9 अन्य रुके हुए थे। आकाशीय बिजली गिरने की वजह से प्रतीक कोसले उम्र 26 साल निवासी ग्राम पहंदा की मृत्यु हो गई जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए थे।
राजस्व मंत्री वर्मा ने सीएमएचओ डॉ.राजेश कुमार अवस्थी से इलाज करा रहे सभी पीड़ितों की स्थिति की जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती 8 लोगों का ईलाज जारी है तथा उनकी स्थिति सामान्य है। आज अपरान्ह तक सभी क़ो डिस्चार्ज कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ईलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती है। इस दौरान राजस्व मंत्री ने अस्पताल में ईलाज कराने आये अन्य मरीजों से भी मिले और अस्पताल में मिल रहे ईलाज व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मातृ एवं शिशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया और माह में डिलीवरी की संख्या व सुविधाओं की जानकारी ली।

वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित
करोड़ों के बजट पर CAG का शिकंजा, अप्रयुक्त राशि को लेकर उठे सवाल
भोजपुरी सुपरस्टार पर मलाइका का रिएक्शन वायरल, 'बहुत ही घिनौनी हरकत है' बयान सुर्खियों में
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर