कानून के रखवाले ने ही तोड़ी मर्यादा: नशे में साथी पुलिसकर्मी को पीटा, SP ने किया निलंबित
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के लालबाग थाना के दो कांस्टेबल के बीच मारपीट एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कांस्टेबल नशे में चूर वर्दीधारी कांस्टेबल को बेल्ट से मारता हुआ नजर आ रहा है. मामले में कार्रवाई करते हुए राजनांदगाव के एसपी ने मारपीट करने वाले कांस्टेबल महेंद्र साहू को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही जांच के लिए सीएसपी को नियुक्ति किया गया है.
राजनांदगांव जिले के पुलिस महकमे में उस समय सनसनी फैल गई, जब शहर के लालबाग थाने में तैनात कांस्टेबल महेंद्र साहू ड्यूटी के दौरान नशे में चूर होकर साथी कांस्टेबल को बेल्ट से मारने लगे. वह बिना वर्दी के अपने ही स्टाफ के साथ मारपीट कर रहे थे, इसलिए रात में ड्यूटी पर तैनात कुछ कांस्टेबल उन्हें मुलायजा (मेडिकल) के लिए जिला अस्पताल पेण्ड्री लेकर गए थे, जहां नशे में धुत महेंद्र साहू ने एक बार साथी हेड कांस्टेबल प्रभात तिवारी पर बेल्ट से हमला कर दिया.
CCTV में कैद हुई मारपीट की घटना
यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो कि अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जिले के एसपी मोहित गर्ग ने नशे में धुत होकर मारपीट करने वाले कांस्टेबल महेंद्र साहू को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही मामले की जांच सीएसपी अधिकारी को सौंपी है. वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस घटना पर पुलिस विभाग को घेरते हुए नजर आ रहे हैं.
जानें क्यों हुई मारपीट
उनका कहना है कि पुलिस का सिपाही खुद ही नशे में धुत होकर मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है. यह लोग जिले की कानून व्यवस्था को कैसे सुचारू रूप से चलाएंगे. बताया जा रहा है कि आरोपी कांस्टेबल अक्सर नशे में धुत होकर ही ड्यूटी पर आया करता है. इस बात का विरोध करने पर उन्होंने साथी सिपाही के साथ अस्पताल में मारपीट की.

UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज