मेरठ में चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हुआ
मेरठ । उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक मेरठ में चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। यहां भाजपा व इंडिया गठबंधन और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है। मेरठ लोकसभा सीट के लिए दूसरे चरण के तहत मतदान जारी है। मालूम हो कि यहां बीजेपी ने लोकप्रिय टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को मेरठ से मैदान में उतारा है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक भाजपा उम्मीदवार की जीत काफी हद तक दलित वोटों के विभाजन और शहरी इलाकों में उच्च मतदान प्रतिशत पर निर्भर करती है। वोटिंग शुरू होने पर गोविल ने खुद कहा कि मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि सब लोगों को वोट जरूर डालना चाहिए। ये हमारा देश के प्रति कर्तव्य है। यही नहीं मतदान हमारा अधिकार भी है।
अरुण गोविल के सामने मुख्य चुनौती समाजवादी पार्टी की प्रत्यासी सुनीता वर्मा हैं जो दलित हैं। वह मेरठ की पूर्व मेयर भी हैं और पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी हैं। बसपा ने देवव्रत त्यागी को मैदान में उतारा है जो जाति से ब्राह्मण हैं। हालांकि इस सीट पर किसी भी बड़ी पार्टी से मुस्लिम उम्मीदवार न होने से चुनावी फाइट बेहद दिलचस्प हो गई है। पिछले कई लोकसभा चुनावों से मेरठ में भाजपा, सपा और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला है। ऐसा भी हुआ है कि मुस्लिम वोट सपा और बसपा के बीच बंटे हैं। इस सीट पर दलित भी बड़ी संख्या में हैं। ये यहां पर मुसलमानों के बाद दूसरे सबसे बड़ा मतदाता समूह है। परंपरागत रूप से मेरठ के ज्यादा दलित बसपा को वोट देते हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव में एसपी-बीएसपी ने मिलकर ताल ठोंकी थी। इस दौरान बीजेपी 5 हजार से भी कम वोटों से यहां पर जीती। टीवी सीरियल में गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया जिससे उन्हें यहां लोकप्रियता मिली। हाल ही में अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर बीजेपी को उम्मीद है कि राम फैक्टर का लाभ उन्हे मिलेगा। भाजपा नेताओं का मानना है कि गोविल के साथ बड़ी संख्या में दलित वोटर्स भी आ सकते हैं। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में मतदान होने और मोदी फैक्टर से पार्टी को फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि गोविल के खिलाफ दूसरे दलों की ओर से यह बात जोरशोर से उठाई जा रही है कि वो बाहरी हैं। इस पर बीजेपी के राम लगातार कहते हैं कि वे मेरठ में हमेशा बने रहेंगे। अब यह देखना होगा कि आज वोटिंग खत्म होने के बाद किस तरह की बातें निकलकर सामने आती हैं।

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
तीन भाइयों समेत 12 दोषियों को उम्रकैद की सजा
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
क्या बारिश करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम का काम तमाम? एक अंक से जिम्बाब्वे पहुंचेगा सुपर-8 में