‘बिग बॉस 19’ का टीज़र रिलीज़, बदला-बदला नजर आया सलमान का अंदाज़
मुंबई : सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अब मेकर्स ने पहला लुक आउट कर दिया है। शो के फर्स्ट लुक में लोगो नजर आ रहा है, जिसमें बिग बॉस की आंख को इस बार मल्टीकलर यानी रंग बिरंगा दिखाया गया है। शो के इस लोगो को अब इसकी थीम से जोड़कर देखा जा रहा है। शो को इस बार भी सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। हालांकि फिलहाल शो कब से शुरू हो रहा है, इस बात का खुलासा नहीं किया गया है।
शो का पहला लुक आया सामने
शो के मेकर्स ने इसका पहला लुक आउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिग बॉस का फेमस आंख वाला लोगो नजर आ रहा है। इसी के साथ ही शो की थीम को लेकर भी एक हिंट दिया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- 'ना चलेगी कोई चाल या नीति क्योंकि इस बार बिग बॉस में रची जाएगी अनोखी राजनीति।'
इस बार शो में होंगे कई बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 19वां सीजन इस बार कई बड़े बदलावों के साथ लौट रहा है। इस बार का फॉर्मेट न सिर्फ पूरी तरह से नया होगा, बल्कि शो के लोकप्रिय डायलॉग और कंटेस्टेंट्स के रोल्स में भी अहम फेरबदल किया गया है। जहां हर सीजन में ‘बिग बॉस चाहते हैं’ सुनने को मिलता था, वहीं इस बार दर्शकों को सुनाई देगा, ‘बिग बॉस जानना चाहते हैं।’
अब सिर्फ सलमान ही नहीं करेंगे होस्ट
इस बार शो को सिर्फ सलमान खान नहीं बल्कि दो और नामी चेहरों के साथ होस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर को बतौर को-होस्ट शो में जोड़ा गया है। पांच महीनों तक चलने वाले इस सीजन को तीन होस्ट मिलकर और भी एंटरटेनिंग बना सकते हैं।
सलमान की फीस और शूटिंग शेड्यूल
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान को इस सीजन के लिए तीन महीने की अवधि के लिए 150 करोड़ रुपये की मोटी रकम दी गई है। 28 अगस्त को सलमान पहले एपिसोड की शूटिंग शुरू करेंगे, जबकि 29 अगस्त को शो का पहला डांस परफॉर्मेंस शूट किए जाने की खबरें हैं। हालांकि इस पर अभी ऑफिशियली कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 438317 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
कांग्रेस में फिर बयानबाजी, अय्यर ने साधा निशाना
यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल