टाटा मोटर्स ने की गाड़ियों की कीमत में बढाने की घोषणा
नई दिल्ली । घरेलू वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों की कीमत में इजाफा करने की घोषणा की है। कार निर्माता अपने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) सहित यात्री वाहनों की कीमतों में 0.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी। एक विज्ञप्ति में कंपनी ने बताया कि इनपुट लागत में वृद्धि के वजह से कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। कंपनी के वाहनों की बढ़ी हुई कीमतें 1 फरवरी, 2024 से प्रभावी होंगी। टाटा मोटर्स द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “यह वृद्धि 1 फरवरी, 2024 से प्रभावी होगी। इनपुट लागत में वृद्धि को आंशिक रूप से कम करने के लिए वाहनों की कीमतें बढ़ाई जा रही है। इस महीने की शुरुआत में, कार निर्माता ने कहा था कि वित्तीय वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में उसकी कुल वैश्विक थोक बिक्री सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 3,38,177 यूनिट्स हो गई।
कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज ने मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में 98,679 यूनिट्स की वैश्विक थोक बिक्री दर्ज की, जो साल-दर-साल 1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। यात्री वाहन सेगमेंट में, टाटा मोटर्स की वैश्विक थोक बिक्री समान अवधि में सालाना आधार पर 5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,38,455 यूनिट्स रही। वहीं, इस दौरान जेएलआर की वैश्विक थोक बिक्री 1,01,043 यूनिट्स दर्ज की है, जो साल-दर-साल 27 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि है।
तिमाही के लिए जगुआर और लैंड रोवर की थोक बिक्री क्रमशः 12,149 और 88,894 यूनिट्स दर्ज की गई। टाटा मोटर्स ने स्पष्ट किया कि इन आंकड़ों में सीजेएलआर की मात्रा शामिल नहीं है, जो जेएलआर और चेरी ऑटोमोबाइल्स के बीच एक संयुक्त उद्यम और जेएलआर की एक गैर-समेकित सहायक कंपनी है। इसके अलावा, टाटा मोटर्स अपनी कार की कीमतें बढ़ाने वाली एकमात्र वाहन निर्माता नहीं है। मारुति सुजुकी इंडिया ने 16 जनवरी को भारत में अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की।

कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते