फिर पलटी मार सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य !
लखनऊ । पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पलटी मार सकते हैं। लोकसभा चुनाव की गर्मी के बीच चर्चा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर से समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात भी कर चुके हैं। वहीं मीडिया से मुद्दे पर बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए इंडिया गंठबधन को हमे मजबूत करना है। इंडिया में समाजवादी पार्टी भी और कांग्रेस भी और इस गठबंधन से हमारी बातचीत चाल रही है। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा छोड़ने पर कहा था कि वह सपा छोड़कर कब गए थे। इन सबके बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के शीर्ष नेताओं से बातचीत जारी है। स्वामी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं से बात चल रही है। बीजेपी को हराने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार
मीनारों पर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरम, मध्य प्रदेश में सख्ती के संकेत; इंदौर महापौर का साफ संदेश
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी
खाकी के नाम पर वसूली! TI के इशारे पर अवैध उगाही कर रहे थे पुलिसवाले, रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाज गिरी
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”
कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर