Subhash Ghai ने दी Ramayana की पूरी टीम को शुभकामनाएं....
नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। काफी लंबे समय से यह मूवी चर्चाओं में बनी हुई है। भले ही फिल्म की अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इसे लेकर लोगों के बीच उत्साह काफी है। हर रोज मूवी को लेकर अलग-अलग अपडेट सामने आते रहते हैं।
हाल ही में सेट से इसकी कई तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए। बताया जा रहा है कि फिल्म में राम का किरदार रणबीर निभा रहे हैं। वहीं, यश, सनी देओल और साई पल्लवी समेत इस फिल्म में कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। अब दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई ने रामायण की टीम को शुभकामनाएं भेजी हैं।
सुभाष घई ने शेयर किया खास पोस्ट
नितेश तिवारी की रामायण की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका, साई पल्लवी सीता मां, सनी देओल भगवान हनुमान और यश रावण की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर प्रोजेक्ट के नाम की तस्वीर के साथ एक लंबा नोट लिखकर इस टीम को बधाई दी है।
सुभाष घई ने अपने नोट में लिखा, "आखिरकार एक निर्माता ने इसे मुंबई में किया। प्रिय नमित मल्होत्रा को भारत की हिंदू पौराणिक कथाओं की महाकाव्य कहानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया के बाकी हिस्सों में दिखाने की उनकी ईमानदार इच्छा के साथ हिंदी मेघा स्केल मोशन पिक्चर रामायण लॉन्च करने के लिए मेरी हार्दिक बधाई"।
इसके आगे उन्होंने लिखा कि यह हमारे देश भारत को विश्व के परिप्रेक्ष्य में सर्वोच्च स्थान पर स्थापित करने वाला है। हमारे प्रतिभाशाली और धन्य निर्देशक नितेश तिवारी, रणबीर कपूर, सनी देओल, यश और पूरी टीम को बधाई। मेरी शुभकामनाएं।
बता दें कि नितेश तिवारी रामायण को तीन हिस्सों में रिलीज करने वाले हैं। ऐसे में इसका पहला भाग दिवाली 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

मीनारों पर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरम, मध्य प्रदेश में सख्ती के संकेत; इंदौर महापौर का साफ संदेश
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी
खाकी के नाम पर वसूली! TI के इशारे पर अवैध उगाही कर रहे थे पुलिसवाले, रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाज गिरी
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”
कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
CM साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास को नई रफ्तार
रायगढ़ में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 200+ सीटों का मौका
भोपाल में बड़ा हादसा टला: होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, सभी मेहमान रेस्क्यू