महाराष्ट्र में भूकंप के जोरदार झटके, सहमे लोग
डॉ.गायत्री ✍🏻.....
मुंबई। गुरुवार सुबह-सुबह महाराष्ट्र में भूकंप जोरदार झटके महसूस किए गए। ये झटके करीब 10 सेकंड तक रहे। लोग डर के मारे सहम गए। वहीं इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार तड़के एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल अभी दोनों ही जगहों से किसी भी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।महाराष्ट्र के नांदेड़ इलाके में गुरुवार सुबह करीब 6 बजकर 8 मिनट पर करीब 10 सेकेंड तक धरती डोलती रही। घरों में पंखे और सामान गिरता देख लोग सहम गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 4.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र बिंदु अखाड़ा बालापुर का इलाका था। नांदेड़ के अलावा परभणी और हिंगौली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल अभी किसी भी जान माल का नुकसान होने की कोई खबर नहीं है।
वहीं नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि महाराष्ट्र से पहले अरुणाचल प्रदेश में भी गुरुवार को रुक-रुक कर भूकंप के झटके लगे। पहला झटका सुबह तड़के 1 बजकर 49 मिनट महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.7 थी। इसका केंद्र कामेंग था, जिसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी। वहीं, दूसरा झटका 3 बजकर 40 मिनट पर आया जिसका केंद्र अरुणाचल प्रदेश का पूर्व कमेंग था और इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। इस भूकंप की गहराई धरती के अंदर 5 किलोमीटर बताई जा रही है। भूकंप की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। खबर लिखे जाने तक दोनों भूकंप में अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित