स्पाइसजेट जल्द शुरू करेगी लक्षद्वीप और अयोध्या में सस्ती उड़ान सेवा
नई दिल्ली । बजट एयरलाइन स्पाइसजेट जल्द ही लक्षद्वीप और अयोध्या में सस्ती उड़ान सेवा शुरु करने जा रही हैं। यह निर्णय कंपनी की सालाना आम बैठक में सीईओ अजय सिंह ने लिया। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में भारत और मालदीव के रिश्तों में तल्खी बढ़ी है। ऐसे में देशभर के पर्यटक अब मालदीव के बजाय लक्षद्वीप जाना पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या के लिए भी उड़ानों की मांग बढ़ गई है। सस्ती हवाई सेवा देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट के चेयरमैन और सीईओ अजय सिंह ने इन जगहों के लिए उड़ानें शुरू करने का ऐलान किया है। मिली जानकरी के मुताबिक अजय सिंह ने कहा कि उनकी लो कॉस्ट एयरलाइंस जल्द ही लक्षद्वीप आईलैंड के लिए फ्लाइट्स शुरू करने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या के लिए भी जल्द ही उड़ानें शुरू करने की बात कही है। यह सभी ऐलान एयरलाइंस की सालाना आम बैठक के दौरान किए गए हैं।
अजय सिंह ने कंपनी की बैठक में शेयरधारकों से कहा पिछले हफ्ते पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे और भारत और मालदीव के विवाद के बीच आईलैंड के लिए सर्च वॉल्यूम में कई गुना तक की बढ़त देखी जा रही है। ऐसे में सैलानियों के बीच लक्षद्वीप के लिए उड़ान की मांग को देखते हुए एयरलाइंस ने कनेक्टिविटी योजना के तहत अधिकार का इस्तेमाल करते हुए केंद्र शासित प्रदेश के लिए अपनी उड़ान शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी ने अयोध्या के लिए उड़ान के लिए मांग को देखते हुए यहां के लिए भी फ्लाइट ऑपरेशन को शुरू करने की बात कही है।
दरअसल पीएम मोदी के पिछले हफ्ते लक्षद्वीप दौरे के बाद से यह आईलैंड चर्चा में आ गया था। पीएम ने इस खूबसूरत द्वीप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
वार्षिक बैठक के दौरान लक्षद्वीप और अयोध्या के लिए फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने के साथ ही सीईओ ने शेयरधारकों को यह जानकारी दी है कि वह स्पाइसजेट की ग्रोथ के लिए 2,250 करोड़ रुपये के फंड को एयरलाइंस के विकास के लिए इस्तेमाल करेंगे। इस आर्थिक मदद से एयरलाइंस को मजबूत करने में मदद मिलेगी। यही वजह है कि इन दोनों जगहों पर सस्ती हवाई सेवा उपलब्ध कराने की तैयारी हो रही है।

महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद