स्पाइसजेट एयरलाइंस ने जुटाए 744 करोड़
नई दिल्ली । बजट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने कहा है कि उसने पूंजी निवेश के पहले राउंड में 744 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। कंपनी ने कहा है कि इस फंड को शेयरों के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट और वारंट्स के जरिए जुटाया गया है। एयरलाइंस ने बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 25 जनवरी को एक बैठक में कुल 54 सब्सक्राइबर्स को 5.55 करोड़ इक्विटी शेयर के अलॉटमेंट की इजाजत दी थी। इसके साथ ही एयरलाइंस के बोर्ड ने इलारा इंडिया अपोर्चुनिटीज फंड लिमिटेड और सिल्वर स्टेलान लिमिटेड को कुल 9.33 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने मंजूरी भी दी है। लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रही एयरलाइन स्पाइसजेट अलग-अलग तरीके से फंड जुटाने की कोशिश कर रही है। अगले राउंड का फंड कंपनी एक बार फिर वारंट और इक्विटी के जरिए इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है। कंपनी द्वारा 744 करोड़ रुपए का फंड जुटाने के बाद स्पाइसजेट के चेयरमैन व एमडी अजय सिंह ने कहा कि हम पर विश्वास बनाए रखने के लिए हम अपने निवेशकों के शुक्रगुजार हैं। इस फंड से एयरलाइन के संचालन को और विस्तृत करने में मदद मिलेगी। कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी के घाटे में बड़ी कमी देखने को मिली है और यह 431.54 करोड़ रुपए पर आ गया है। पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का घाटा 837.8 करोड़ रुपए था। इससे पहले कंपनी ने अप्रैल से जून की तिमाही में 197.53 करोड़ रुपए का मुनाफा हासिल किया था।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही