हिमाचल में बर्फबारी का दौर शुरु, पहाड़ों ने ओढ़ी सफेद चादर
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर एक बार फिर शुरु हो चुका है। किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू और चंबा के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। पिछले 24 घंटे में हुई बर्फबारी के दौरान रोहतांग में 4 इंच, कोकसर में 2 इंच, सिस्सू में 1 इंच और लाहौल स्पीति के गोंदला में डेढ़ फीट बर्फबारी दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने बदले मौसम को देखते हुए भारी बर्फबारी पर रेड अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में सात जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और मंडी के पहाड़ी क्षेत्र को रखा गया है। जहां तक राजधानी शिमला की बात है तो सोमवार सुबह शिमला के ऊपरी क्षेत्र नारकंडा और खड़ा पत्थर में हल्की बर्फबारी हुई है। शिमला शहर में भी बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है। शिमला पहुंचे पर्यटकों को उम्मीद है कि उन्हें लाइव बर्फबारी देखने को मिलेगी। गौरतलब है कि फरवरी माह में यह दूसरी बार है जब बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बिगड़े मौसम को देखते हुए प्रशासन ने भी अपनी ओर से लोगों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। बर्फबारी के दौरान पहाड़ी क्षेत्र की ओर जाने से मना किया गया है। इसके अलावा पर्यटकों को घूमने के लिए पहाड़ी क्षेत्र के एक्सपर्ट चालक को साथ रखने की हिदायत दी गई है। वहीं बर्फबारी के दौरान परिवहन, बिजली और पानी में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट बुधवार तक के लिए जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को रेड अलर्ट, मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट और बुधवार को येलो अलर्ट है। बहरहाल बर्फबारी के कारण ऐसा प्रतीत हो रहा है मानों पहाड़ी इलाकों ने सफेद चादर ओढ़ रखी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही