श्रुति हासन ने किया खुलासा, शादी न करने की बताई वजह
श्रुति हासन अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनसे शादी को लेकर हमेशा सवाल पूछे जाते हैं। अब अभिनेत्री ने आखिरकार इन सवालों का जवाब दे दिया है। उन्होंने हाल ही में यह साफ किया कि वह शादी के बजाय रिलेशनशिप में रहना पसंद करती हैं। बातचीत करते हुए जब श्रुति से उनके शादी न करने के बयान के बारे में पूछा गया तो इस पर जवाब देते हुए उन्होंने अपनी स्थिति को फिर से स्पष्ट किया। श्रुति ने कहा, "मुझे नहीं पता। मुझे रिलेशनशिप बहुत पसंद हैं और मुझे रोमांस भी पसंद है। मैं रिश्ते में रहना पसंद करती हूं, लेकिन किसी से इतना ज्यादा जुड़ना मुझे थोड़ा डराता है।"
श्रुति ने यह भी कहा कि उनका शादी के प्रति यह दृष्टिकोण उनके व्यक्तिगत विश्वासों पर आधारित है, न कि किसी अतीत के अनुभवों पर। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपने दोस्तों के सफल विवाह देखे हैं, लेकिन इन सकारात्मक उदाहरणों के बावजूद उनका नजरिया नहीं बदला।
यह पहली बार नहीं है जब श्रुति ने शादी पर बात की है। एक बार इंस्टाग्राम पर एक प्रशंसक ने उनसे शादी के प्लान के बारे में पूछा तो उन्होंने मजाक में जवाब देते हुए का था, "यह सवाल पूछना बंद करें।"
इन फिल्मों में दिखेंगी श्रुति हासन
श्रुति ने कुछ समय पहले ही अपने बॉयफ्रेंड संतानु हजारिका से अपना रिश्ता समाप्त किया था। ऐसा कहा जाता था कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रुति जल्द ही 'कुली' फिल्म में रजनीकांत के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म लोकेश कनगराज निर्देशित कर रहे हैं। इसमें नागार्जुन अक्किनेनी, उपेन्द्र राव, सौबिन शाहिर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा उनके पास बहुप्रतीक्षित 'सालार: पार्ट 2 शौर्यंगा पर्वम' भी है, जिसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिका में हैं।

'क्या यूपी भाजपा में सब ठीक है ?' सरसंघचालक मोहन भागवत ने सीएम योगी समेत दोनों उप मुख्यमंत्रियों से क्यों की मुलाकात, जानें
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पेट लवर्स के भड़कने के बाद तलवार से हमले का आरोप
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
प्रेम प्रसंग के आरोपों के बीच युवक ने लगाए गंभीर आरोप
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी