फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग हुई शुरू
अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी (2013) और अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 (2017) को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अब दोनों सितारे एक साथ फिल्म के तीसरे भाग में नजर आने वाले हैं। फैंस के लिए यह किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उस्ताह है। इस बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरशद वारसी ने फिल्म की शूटिंग अजमेर (राजस्थान) में शुरू कर दी है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग 29 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। वहीं, अक्षय कल यानी 2 मई से अजमेर में शूटिंग शुरू करेंगे।
जॉली एलएलबी 3 से पहले भी अक्षय और अरशद एक साथ कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुके हैं। सबसे पहले दोनों ने 2002 में जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी में स्क्रीन स्पेस साझा किया था। इसके बाद वे 2022 में बच्चन पांडे में साथ दिखे थे। वर्तमान समय में दोनों वेलकम टू द जंगल में भी काम कर रहे हैं।
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अभिनेता अगले महीने इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में करेंगे। सूत्र के मुताबिक दिल्ली में शूटिंग जून से शुरू होकर 30-40 दिनों तक चलेगी। निर्माता तीस हजारी कोर्ट क्षेत्र के पास बड़े पैमाने पर शूटिंग करेंगे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षय की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और पृथ्वीराज सुकुमारन ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। अक्षय जल्द ही स्काई फोर्स और सोरारई पोट्टरू के हिंदी रीमेक में भी नजर आने वाले हैं।

विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
बजट से पहले महंगाई पर घिरी सरकार, महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई