फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग हुई शुरू
'बॉर्डर 2' की शूटिंग अब शुरू हो चुकी है। सनी देओल एक बार फिर भारतीय सेना के सैनिक के रूप में लौटने के लिए तैयार हैं। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर उस समय एक बड़ी हिट साबित हुई थी। अब इसके सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आखिरकार यह इंतजार अब 29 साल बाद पूरा होने जा रहा है।
फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। सनी देओल इस फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और आहान शेट्टी जैसे नए कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। आज शूटिंग के दौरान फिल्म की टीम ने सेट से एक तस्वीर साझा की, इसमें क्लैपबोर्ड पकड़े हुए एक शख्स का हाथ नजर आ रहा है।
'द बॉर्न आइडेंटिटी' जैसी फिल्म के एक्शन सीन को कोरियोग्राफ कर चुके हॉलीवुड के मशहूर एक्शन कोरियोग्राफर निक पॉवेल बॉर्डर 2 के युद्ध एक्शन सीन डिजाइन करेंगे। वह 'द मम्मी' (1999) और भारतीय फिल्म 'आरआरआर' (2022) में भी काम कर चुके हैं।
देशभक्ति और साहस के परिपेक्ष्य में बन रही 'बॉर्डर 2' फिल्म में जबर्दस्त एक्शन, रोमांचक ड्रामा और भावनात्मक गहराई दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं। निर्माताओं ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फिल्म की रिलीज डेट को भी कंफर्म किया है। यह फिल्म 2026 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

पेट लवर्स के भड़कने के बाद तलवार से हमले का आरोप
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
प्रेम प्रसंग के आरोपों के बीच युवक ने लगाए गंभीर आरोप
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट