Shefali Jariwala की यादों में खोए पति Parag Tyagi
नई दिल्ली। शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा। पराग त्यागी अपनी बीवी की मौत से एकदम टूट गए थे। हाल ही में, उन्होंने आधी रात को अपनी पत्नी की याद में एक भावुक पोस्ट शेयर किया जिसे देख फैंस उन्हें तसल्ली दे रहे हैं।
'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला की 27 जून की रात को निधन हो गया था। उनके निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। 42 साल की उम्र में यूं शेफाली के चले जाने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा। उनके पति पराग त्यागी ने भी अपनी बीवी की याद में फिर से एक पोस्ट शेयर किया है।
बीवी की याद में भावुक हुए पराग
पराग त्यागी ने आधी रात को दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला के साथ कुछ खूबसूरत यादों से भरी तस्वीरों से बना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनके बिताए कुछ खास पल कैद हैं। इस वीडियो के साथ पराग ने कैप्शन में लिखा, "परी, हर बार जब तुम पैदा होगी, मैं तुम्हें ढूंढ लूंगा और मैं तुम्हें हर जिंदगी में प्यार करूंगा। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता हूं। मेरी गुंडी, मेरी छोकरी।"
फैंस ने पराग त्यागी को दिया हौसला
पराग त्यागी के इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लोग उन्हें हिम्मत देते हुए नजर आए। एक यूजर ने कहा, "भगवान तुम्हें हील करने के लिए ताकत दें।" एक ने कहा, "आपके लिए बहुत सारी प्रार्थना पराग भाई। मजबूत रहो। आपका प्यार हमेशा अमर रहेगा और हमेशा जिंदा रहेगा। मुझे पता है कि आप कैसा महसूस करते हैं। पराग के लिए प्रार्थना भेज रहा हूं।" इसी तरह लोग देश के कोने-कोने और विदेश से भी पराग को हिम्मत दे रहे हैं।
पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला की लव स्टोरी
शेफाली और पराग की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी जहां 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्टर 'कांटा लगा गर्ल' को देखते ही उन पर लट्टू हो गए थे। दोनों को कनेक्शन फील हुआ और उन्होंने कुछ समय तक डेटिंग की और साल 2014 में शादी कर ली।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल