शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल से मिली छुट्टी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया था। एक हफ्ते के बाद 2 जुलाई मंगलवार को अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि पिछले महीने ही शत्रुघ्न की बेटी सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने शादी की है।
अस्पताल से घर आए अभिनेता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह अपनी पत्नी पूनम और दोनों बेटे लव और कुश के साथ अपने जुहू स्थित अपने घर ‘रामायण’ पहुंचे। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता को एक विशेष कमरे में भर्ती कराया गया था। इस दौरान रात में उनकी पत्नी पूनम अस्पताल में रहीं और कुछ ही घंटों के लिए घर आती थीं।
शत्रुघ्न की वापसी से पहलाज निहलानी हैं खुश
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर की पुष्टि की। निहलानी ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उनके दोस्त अस्पताल से वापस आ गए हैं। पहलाज निहलानी शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी दोस्त हैं।
शत्रुघ्न की पसलियों में चोट की आई थी खबर
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शत्रुघ्न सिन्हा अपने डाइनिंग रूम में फिसल के गिर गए थे, जिसके कारण उनकी पसलियों में चोट आ गई थी। शत्रुघ्न सिन्हा को अपनी पसलियों में दर्द महसूस होने पर परिवार के लोगों ने कथित तौर पर सर्जरी करवाई।
बेटे लव ने किया था अफवाहों का खंडन
सर्जरी की खबरें सामने आने के बाद लव सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न की सर्जरी की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह किसी भी तरह की सर्जिकल प्रक्रिया से नहीं गुजरे हैं। उन्होंने बताया था कि अभिनेता को वायरल फीवर और कमजोरी के कारण अस्पताल ले जाया गया है। लव के इस खुलासे से सभी तरह की अफवाहों पर लगाम लग गई। लव ने बातचीत में कहा था, 'मैं हर दिन अस्पताल जा रहा हूं, इसलिए मैं आपको बता सकता हूं कि कोई सर्जिकल प्रक्रिया नहीं थी।'

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन