शाम कौशल ने बांधे बहू कैटरीना कैफ के तारीफों के पुल, कहा....
अभिनेत्री कैटरीना कैफ बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी मेहनत के दम पर वे फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। कैटरीना साल 2021 में अभिनेता विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधी। विक्की कौशल एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल के बेटे हैं। पिछले दिनों कैटरीना के ससुर यानि विक्की के पिता मीडिया के सामने अभिनेत्री से जुड़े कई खुलासे करते नजर आए।
घर में रौनक बहू से है
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी के लाखों दीवाने हैं। लोगों को कैटरीना और विक्की की केमिस्ट्री काफी पसंद आती है। पिछले दिनों विक्की के पिता अपनी बहू के बारे में बातें करते हुए बोले, 'जब से कैटरीना घर में आई हैं मुझे और विक्की की मां दोनों को ये लगने लगा है कि घर में बहू नहीं बेटी आ गई है। उनके होने से घर में रौनक बनी रहती है। कभी भी कैटरीना ये महसूस नहीं होने देती हैं कि वे इतनी बड़ी स्टार हैं। घर में वे बिल्कुल हमारी तरह ही रहती हैं।'
पंजाबी सीख रही हैं कैटरीना
शाम कौशल अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'घर में कैटरीना अक्सर हम लोगों से पंजाबी में बातें करने की कोशिश करती हैं। हां, ये और बात है कि वे ठीक से पंजाबी नहीं बोल पाती हैं, लेकिन वे समझ अच्छे से लेती हैं। हम मिडिल क्लास वाले लोग हैं और कैटरीना एकदम अलग परिवेश से आई हैं, मगर जब वे घर के किसी समारोह में हिस्सा ले रही होती हैं तब उन्हें देखकर आप नहीं कह सकते हैं कि वे हमसे अलग हैं।'
लौकी और टिंडे की शौकीन
शाम कौशल की पत्नी वीना कौशल भी कैटरीना कैफ को काफी पसंद करती हैं। वीना बोलती हैं, 'मैंने दो लड़कों को पाला है जिन्हें अक्सर शाकाहारी खाने के लिए मैं मनाती आई हूं, लेकिन कैटरीना के साथ ऐसा कुछ भी नहीं है। वे शौक से भिंडी, टिंडे और लौकी खाती हैं।' वहीं शाम कौशल कहते हैं, 'लोग अब मुझे एक्शन डायरेक्टर कहने के बजाय कैटरीना के ससुर और विक्की के पिता के रूप में ज्यादा पहचानते हैं।'

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही