छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता....
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा इलाके में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों की टेटमड़गु इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों के अनुसार मौके से हथियार और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई। जवानों की सर्चिंग जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
सुकमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण चव्हाण ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "सुकमा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है। उसका शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं और तलाशी अभियान जारी है।"
इलाके में सर्चिंग पर निकले थे जवान
बताया जाता है कि डीआरजी व कोबरा 208 व 204 बटालियन के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। जवानों ने नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में एक माओवादी के मारे जाने की खबर मिली है।
इससे पहले 30 मार्च को नारायणपुर में भी चला था ऑपरेशन
इससे पहले 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 48 घंटे तक एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान तीन मुठभेड़ हुईं थीं। पुलिस ने ऑपरेशन को लेकर बताया था कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षाकर्मियों ने घटना स्थल से 5 किलो आईईडी समेत भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की थी।

तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
बोर्ड ने जारी किए सख्त ड्रेस और आचरण संबंधी निर्देश