होटल संचालक से मारपीट करने वालोंकी हो रही तलाश
अलीगढ़ । थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला बाईपास स्थित होटल अंकित रेजीडेंसी में होटल संचालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस की जांच जारी है। घटना के कई दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है और नामजद आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं हो पाई है। आईटीआई रोड निवासी अंकित शर्मा का बरौला बाईपास पर अंकित रेजीडेंसी नाम से होटल है। बीते रविवार रात कुछ युवकों ने जन्मदिन की पार्टी के लिए होटल बुक किया था। पार्टी का समय बढ़ाने को लेकर होटल स्टाफ और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान मौके पर पहुंचे होटल संचालक अंकित शर्मा के साथ युवकों ने मारपीट कर दी। मामले में मयंक श्रीवास्तव समेत आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
उज्जैन के खड़े हनुमान जी का रहस्य! हजारों प्रतिमाओं का अध्ययन कर चुके पुरातत्वविद भी हुए हैरान
ग्वालियर में सवर्ण समाज का बड़ा आंदोलन, UGC नियमों के रोलबैक और सवर्ण आयोग की मांग
BJP का बड़ा संगठनात्मक फैसला, किसान राजनीति की जिम्मेदारी फिर MP के नेताओं के हाथ
100 रुपए वापस मांगना पड़ा भारी, बड़वानी में बेरहमी से हत्या; तीन आरोपियों को 10 साल की कैद