रायपुर में बढ़ती गर्मी की वजह से बदल गया स्कूलों का समय
छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। अब रायपुर जिले में भी सभी शासकीय और निजी स्कूल के संचालन में समय का परिवर्तन कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार यह एक अप्रैल से प्रभावशील है। अब एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होगी। इसी तरह हाई-हायर सेकेंडरी शालाएं सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित होगी।
वहीं शैक्षिक कार्यालय का समय का परिवर्तन नहीं किया है। प्रदेश में बढ़ती गर्मी को लेकर पालकों के साथ ही कई संगठन स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग कर रहे थे। मंगलवार को एनएसयूआइ ने रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों का समय बदलने की मांग की थी।
तेज धूप के साथ गर्म हवा चलने से लोग होने लगे हलकान
प्रदेश भर में चिलचिलाने वाली गर्मी शुरू हो गई है और दोपहर की तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने से लोग हलाकान होने लगे हैं। मंगलवार को प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रायपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने के कारण गर्मी बढ़ती जा रही है। इसके चलते ही आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि छह अप्रैल से प्रदेश में बारिश के आसार है।

गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम