न्यू कलेक्ट्रेट परिसर में संदीप कुमार माकिन ने अजीविका कैफे का किया शुभारंभ
दतिया : कलेक्टर संदीप कुमार माकिन ने म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन दतिया के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आजीविका चलाने रोजगार के स्थाई अवसर के उद्देश्य से न्यू कलेक्ट्रेट परिसर में आजीविका स्वाद संगम फूड कियोस्क कैफे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर माकिन ने कहा कि आजीविका स्वास्थ्य संगम कियोस्क कैफे एवं फूडजोन विकसित कर उससे रोजगार प्राप्त कर रही स्व-सहायता समूह की बहिनों को बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपने परिवारिक कार्य व्यवसाय एवं रोजगार के साधनों से अलग सोच विकसित कर एक नये रोजगार को अपना कर उससे अच्छी आय प्राप्त करना साथ ही पारिवारिक खान-पान से अलग हटकर बाजार की मांग के आधार पर नये-नये व्यंजन बनाना एवं उत्कृष्ट व्यवहार से इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए पूरी टीम को बहुत-बहत बधाई देता हॅू। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया कमलेश भार्गव, एसडीएम दतिया ऋषि कुमार सिंघई, गिरिराज दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही