रॉबिन केय और उनके पति की घर में मिली लाश
मुंबई : मशहूर रियलटी शो अमेरिकन आइडल की सुपरवाइजर रॉबिन केय और उनके संगीतकार पति टॉम डेलुका लॉस एंजिल्स के अपने घर में मृत पाए गए। दोनों के शव तब मिले जब उनके घर पर वेलफेयर चेकिंग के लिए अधिकारी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वहां पर गोली लगने से घायल हुए एक महिला और पुरुष के शव देखे। बाद में उनकी पहचान रॉबिन केय और उनके पति टॉम डेलुका के रूप में हुई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
2009 से आइडल से जुड़ी थीं रॉबिन
अमेरिकन आइडल के एक प्रवक्ता ने रॉबिन केय और उनके 70 वर्षीय पति थॉमस डेलुका की मौत की पुष्टि की। अमेरिकन आइडल के प्रवक्ता ने अपने एक बयान में कहा कि रॉबिन 2009 से आइडल परिवार की आधारशिला रही हैं और उनके संपर्क में आने वाले सभी लोग उन्हें प्यार और सम्मान देते थे। वो हमेशा हम सभी के लिए खास रहेंगी। इस कठिन समय में हम उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
हत्या के शक में एक युवक की हुई गिरफ्तारी
लॉस एंजिल्स पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कपल की हत्या के मामले में 22 वर्षीय रेमंड बूडेरियन को गिरफ्तार किया गया है। बूडेरियन कथित तौर पर 10 जुलाई को जब कपल घर से बाहर थे, तब उनके घर में चोरी कर रहा था। उस पर काये और उनके पति के लौटने पर गोली मारकर उनकी हत्या करने और फिर पैदल भाग जाने का आरोप है। बूडेरियन को अभी तक कोई सरकारी वकील नहीं सौंपा गया है और न ही अभी उसका कमेंट इस पर लिया गया है।
कई प्रोजेक्ट से जुड़ी रहीं रॉबिन
रॉबिन केय की गिनती इस इंडस्ट्री के नामचीन लोगों में होती है। उन्होंने ‘द सिंगिंग बी’, ‘हॉलीवुड गेम नाइट’, ‘लिप सिंक बैटल’ और कई मिस यूएसए और मिस यूनिवर्स प्रतियोगिताओं जैसे कई अन्य प्रोडेक्शंस के भी म्यूजिक डिपार्टमेंट के लिए काम किया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल