राम जन्मभूमि परिसर में साधु-संतों के लिए बनेगा विश्रामगृह
लखनऊ । मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में उनके जन्मस्थान पर बने भव्य मंदिर के समीप साधु-संतो के लिए विश्रामगृह बनाया जायेगा। राम मंदिर परिसर में निर्माण निगम को भूमि भी उपलब्ध करा दी गई जिसमें कार्यालय का निर्माण पूर्ण हो चुका है। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने राम मंदिर निर्माण में दो दिन की बैठक की प्रगति पर जानकारी साझा की। भवन निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक 27 जुलाई से शुरू हुई थी, जो आज 30 जुलाई तक जारी है। तीन दिनों की बैठक में मंदिर निर्माण समेत मंदिर निर्माण में श्रमिकों की आपूर्ति को लेकर के भी चर्चा हुई है। कार्यदायी संस्था के द्वारा मजदूरों की आपूर्ति पूरी नहीं किए जाने के कारण अब सब वेंडर के जरिए मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाने को लेकर बैठक में स्वीकृति मिली है।
भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में ऑडिटोरियम ट्रस्ट कार्यालय और साधु संतों के लिए विश्रामगृह के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश राज्य के निर्माण निगम ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। राम मंदिर परिसर में निर्माण निगम को भूमि भी उपलब्ध करा दी गई जिसमें कार्यालय का निर्माण पूर्ण हो चुका है। कल की बैठक नवनिर्मित कार्यालय में हुई थी। ऑडिटोरियम के निर्माण का कार्य सितंबर तक पूरा हो जाएगा। ऑडिटोरियम में संत विश्राम ग्रह और ऑडिटोरियम के लिए भूमि पूजन करने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय से कल निवेदन किया गया है प्रयास है कि जून 2025 तक अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए। उन्होंने बताया कि राम मंदिर परिसर में जो भी छोटे-बड़े काम पूरे होते जा रहे हैं। अब उनको ट्रस्ट को हस्तांतरण करने का भी सिलसिला शुरू हो गया है जिसमें सुग्रीव किला से मंदिर तक की सड़क पर कैनोपी 4 द्वार और स्तंभ इसका निर्माण पूरा हो चुका है। इसको अगस्त के प्रथम माह में राम मंदिर ट्रस्ट को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। साथ ही भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यात्री सुविधा केंद्र इलेक्ट्रॉनिक सब स्टेशन सीवेज प्लांट भी पूर्ण हो गया है। इसे भी अगस्त सितंबर तक के अंदर राम मंदिर ट्रस्ट को ट्रांसफर किया जाएगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही