भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भक्षक' की रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
'थैंक्यू फॉर कमिंग', 'दम लगा के हइशा' जैसी कई कई फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर जल्द फिल्म 'भक्षक' में नजर आने वाली हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। अब इस आगामी क्राइम ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है।
पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं भूमि
आज नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'भक्षक' का टीजर वीडियो शेयर किया है। इस टीजर में पत्रकार बनी भूमि पेडनेकर एक चाइल्ड सेंटर होम में बच्चियों के साथ हो रहे शारीरिक दुर्व्यवहार की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए एक जघन्य अपराध को सामने लाना चाहती हैं। इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकती हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि एक ऐसे पत्रकार की कहानी, जो सच्चाई को उजागर करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित 'भक्षक' नेटफ्लिक्स पर आ रही है।
कब रिलीज होगी भक्षक
सच्ची घटनाओं से प्रेरित, नेटफ्लिक्स की आगामी क्राइम ड्रामा 'भक्षक' का प्रीमियर 9 फरवरी को होने वाला है। यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। इसका निर्देशन पुलकित ने किया है और गौरी खान और गौरव वर्मा द्वारा इसे निर्मित किया गया है। 'भक्षक' फिल्म में भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्में
भूमि पेडनेकर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार शिबानी बेदी, डॉली सिंह, कुशा कपिला और शहनाज स्टारर फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में देखा गया था। इसके साथ ही अब वह 'भक्षक' में नजर आने वाली हैं। इनके अलावा भूमि 'तख्त', 'सारे जहां से अच्छा' और 'मेरी पत्नी का रीमेक' में भी नजर आ सकती हैं।

महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद