विमेंस प्रीमियर लीग 2024 में धमाल मचाने को तैयार RCB
विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का आगाज 23 फरवरी से होने जा रहा है, जहां गत विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ओपनिंग मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले एक शानदार उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा। आईपीएल 2024 से पहले भारतीय फैंस को विमेंस प्रीमियर लीग का लुत्फ उठाने को मिलेगा।स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी टीम की डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन की शुरुआत खराब रही थी। आरसीबी टीम ने अपने 8 मैचों में से 6 मैचों में हार का सामना किया था।पांच टीमों की प्रतियोगिता वाले टूर्नामेंट में आरसीबी टीम ने चौथे स्थान पर अपना सफर खत्म किया था। इस खराब प्रदर्शन के बाद WPL 2024 में आरसीबी टीम कई नए खिलाड़ियों के साथ मैदान पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
WPL 2024 के लिए आरसीबी टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। आरसीबी टीम के पास मजबूत बैटिंग लाइन-अप है। स्मृति मंधाना और सोफी डेवाइन शानदार फॉर्म में है और दोनों ही खिलाड़ी से धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीदें है। मंधाना पिछले सीजन में अपनी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सकी थी, लेकिन वह शीर्ष क्रम में एक मजबूत ताकत बनी हुई है। दूसरी ओर, डिवाइन अपने आक्रामक खेल से किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने में माहिर है।आरसीबी टीम में जोर्जिया वरहम, केट क्रॉस, सोफी डिवाइन और नाडाइन डे क्लार्क की मौजूदगी से विरोधी टीम के प्लेयर्स खौफ में है। मंधाना के अलावा आरसीबी टीम के पास श्रेयंका पाटिल, कनिका अहूझा, रिचा घोष और शुभा सतीश है। यह सभी खिलाड़ी मैच विनिंग परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इस सीजन स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी टीम पिछले सीजन की तुलना में काफी ताकतवर नजर आ रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही