वाराणसी में रणवीर सिंह और कृति सेनन ने बिताए खास पल
बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह और कृति सेनन ने पहली बार वाराणसी में फैशन शो का जलवा दिखाया। यहां की संस्कृति और धरोहर को समेटे इन सितारों ने अपने पारंपरिक परिधान में काशी के बुनकरों की मेहनत और टैलेंट की झलक दिखाई। रणवीर सिंह और कृति सेनन के फैशन शो से कई वीडियो सामने आए। दोनों ने वाराणसी में अपने फर्स्ट रैम्प वॉक एक्सपीरियंस को शेयर किया। अब इन सितारों ने रैम्प वॉक के पहले की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।रणवीर सिंह और कृति सेनन ने मनीष मल्होत्रा के साथ काशी में कुछ सुकून भरे पल बिताए। इसकी झलक दोनों एक्टर्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। रणवीर ने यहां घाट किनारे फोटो खिंचवाई, तो बच्चों के साथ भी सुकून के कुछ पल बिताए।एक्टर ने नमो घाट से हाथ जोड़ते हुए अपनी एक फोटो शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'काशी में अद्भुत अनुभव रहा। यहां के लोगों का प्यार भी महसूस किया और महादेव का आशीर्वाद भी लिया। ये दिन बहुत स्पेशल और यादगार रहा।'सफेद कुर्ते पयजामे में आए रणवीर ने यहां के लोगों से हाथ मिलाया।

अपने 3 बच्चों की हत्या कर 18 साल बाद जेल से छूटा, बहन की हत्या की और फिर खुद कर ली आत्महत्या
पुलिस कस्टडी में मौत का मामला, थाना प्रभारी सहित 2 आरक्षक निलंबित, परिजनों ने किया चक्काजाम
गोरखपुर पुलिस टीम महराजगंज में कार्रवाई को गई, रास्ते में दुर्घटना
धान के कटोरे में फर्जी कंपनियों का नेटवर्क, जांच एजेंसियां सक्रिय
वाराणसी दौरे पर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, मंदिर में की विशेष आराधना