आठ साल बाद बस्तर पहुंचे राजनाथ सिंह, पार्टी नेताओं से की मुलाकात
जगदलपुर।वर्ष 2016 में पहली बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर पहुँचे थे, जहाँ चुनावी माहौल को देखने के साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद एक चुनावी बिगुल की शुरुआत की थी, उस चुनाव के ठीक बाद 22 फरवरी 2024 को रक्षा मंत्री दोबारा बस्तर पहुँचे हैं। यहाँ पहुँचते ही पुराने कार्यकर्ताओं को देखने के बाद उनसे उनकी कुशलक्षेम पूछा और 15 मिनट की बातचीत के बाद ओड़िसा के लिए रवाना हो गए। दरअसल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार की सुबह जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में हेलीकॉफ्टर बदलने के दौरान 15 मिनट रुक कर वहां उनका स्वागत करने के लिए आये कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने ओड़िसा में होने वाली क्लस्टर बैठक में शामिल होने की बात बताई साथ ही वहां एक ही दिन में तीन बैठक लेने के बाद दिल्ली रवाना होने की बात का जिक्र भी किया। इस 15 मिनट के बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री ने लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत लगाकर भाजपा को मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को विचारधारा से लेकर उन्हें मजबूत टीम तैयार करने की बात भी कही। जिस पर टीम लीडरों के द्वारा अपना सौ प्रतिशत देने की बात कही, इसके अलावा रक्षा मंत्री ने पुराने कार्यकर्ताओं को देखकर उनसे बातचीत की और आने वाले दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने लोगों को विजयी बनाने की बात कही। इस दौरान पूर्व सांसद से लेकर अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही