रायपुर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री पहुंचा
मार्च महीने का पहला पखवाड़ा अब समाप्त होने वाला है और प्रदेश भर में गर्मी भी बढ़ने लगी है। मंगलवार को प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा और एआरजी डोंगरगढ़ में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का भी अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी अब और बढ़ने वाली है तथा अगले पांच दिनों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और दोपहर की चिलचिलाती धूप के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है और उमस बढ़ने लगी है। दिन के साथ ही अब रात में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।
रायपुर का न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा,जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार 16 मार्च से प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के भी आसार है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8किमी ऊंचाई पर 55 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से 16 से 18 मार्च तक प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

विधानसभा में विकास और सांस्कृतिक मुद्दों पर सियासी टकराव
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित