यूपी में फिर बारिश की संभावना, ठंड से बचने की तैयारी जरूरी
लखनऊः यूपी में मौसम का उलटफेर जारी है. बीते दिनों भारी बारिश के बाद अब प्रदेश में मौसम सामान्य हो चुका है. भारतीय मौसम विभाग ने भी 10 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी संभाग के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. यानी आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में आसमान साफ रहने वाला है. इस दौरान कुछ जिलों में सिर्फ छिटपुट बादलों के ही नजर आने की संभावना है.
लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार (10 अक्टूबर) को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि अगले 24 घंटे में गुजरात,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और यूपी के कुछ भागों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वापसी के अनुकूल परिस्तिथियां दिखाई दें रही हैं.
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी से फिर कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. फिलहाल इसको लेकर मौसम विभाग के कोई चेतावनी जारी नहीं की है. पूर्वानुमान है कि शुक्रवार (10 अक्टूबर) को अयोध्या, आगरा, कानपुर, वाराणसी, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अलीगढ़, गोरखपुर, बस्ती, कौशाम्बी, रायबरेली, अमेठी, कुशीनगर, मिर्जापुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मैनपुरी, इटावा, चंदौली, सोनभद्र, जौनपुर, ललितपुर, महोबा, कन्नौज, मेरठ, बदायूं, संभल, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी में मौसम सामान्य रहने वाला है. शुक्रवार को इन जिलों में आसमान साफ होगा और दिन के समय धूप भी खिली रहेगी.वहीं रात और तड़के सुबह सिरहन भी लोगो को महसूस होगा.
लखनऊ-नोएडा में आज कितना होगा पारा
राजधानी लखनऊ में भी शुक्रवार को मौसम खुला रहेगा.दिन चढ़ने के साथ धूप की तीखी किरणें थोड़ी गर्मी का अहसास कराएगी. अनुमान है आज को यहां अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. अगले 24 से 48 घण्टे में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. इसके अलावा आज नोएडा में भी मौसम सामान्य रहने वाला है.आज यहां अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद जताई गई है.
कई जिलों में लुढ़का तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक,यूपी के कई जिलों में रात का तापमान अब लुढ़कने लगा है. प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा है. इन जिलों में मेरठ, बरेली, बिजनौर और हरदोई शामिल है.

Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी