रेलवे का बड़ा फैसला, पूजा स्पेशल ट्रेन से आसान होगी सफ़र
बिलासपुर: भारतीय रेलवे की ओर से यात्रिओं के लिए एक गुड न्यूजआ रही है। एक्सप्रेस के बाद रेलवे पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चला रही है। इसी के तहत बिलासपुर से कोरबा के बीच 30 सितंबर से पूजा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन तीन अक्टूबर तक ही चलेगी। इस ट्रेन के परिचालन से नवरात्र व दशहरा पर्व पर होने वाली भीड़ कम होगी और यात्री आसानी से अपने गंतव्य पर पहुंच सकते हैं।
जानें ट्रेन का रूट और समयसारिणी
तीन अक्टूबर तक चलने वाली इस ट्रेन का परिचालन समय के साथ जिन स्टेशनों में यह ट्रेन ठहरेगी, उसकी सूची रेलवे ने जारी कर दी है, ताकि यात्रियों को किसी की परेशानी न हो। 08203 बिलासपुर-कोरबा पूजा स्पेशल ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से प्रतिदिन 18:00 बजे रवाना होगी और गतौरा 18:11 बजे, जयरामनगर 18:20 बजे, कोटमी सोनार 18:28 बजे, अकलतरा 18:37 बजे, कापन 18:48 बजे, जांजगीर-नैला 18:56 बजे, चांपा 19:11 बजे, बालपुर हाल्ट 19:30 बजे, कोठारी रोड 19:37 बजे, मड़वारानी 19:44 बजे, सरगबुंदिया 19:52 बजे, उरगा 20:01 बजे और 20.30 बजे कोरबा स्टेशन पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी में 08204 कोरबा-बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन कोरबा 22:15 बजे रवाना होकर उरगा 22:24 बजे, सरगबुंदिया 22:31 बजे, मड़वारानी 22:39 बजे पहुंचेगी। बिलासपुर स्टेशन पहुंचने का समय रात 12:30 बजे निर्धारित किया गया है।
डोंगरगढ़-इतवारी के मध्य
डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में आयोजित नवरात्र मेले को देखते हुए 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक डोंगरगढ़ और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी के बीच डेमू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन डोंगरगढ़ से दोपहर दो बजे छूटकर आठ बजे इतवारी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी से शाम चार बजे छूटकर डोंगरगढ़ शाम छह बजे पहुंचेगी।

राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट